फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़-पौधा लगाना होगा तभी पर्यावरण संतुलन बना रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर/दुबिहां। हार्टमन इंटर कालेज हार्टमनपुर में वृहद पौधरोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत के माध्यम से किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी संजय खत्री ने स्कूल में पौधरोपण करते हुए कहा कि हमें पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए पेड़-पौधा लगाना होगा तभी पर्यावरण संतुलन बना रहेगा। कहा कि अगर हम लोग पर्यावरण के बारे में अभी नहीं चेते तो आगे आने वाले दिनों में और पर्यावरण असंतुलन होगा। इसलिए हम सभी का पुनीत कर्तव्य है कि सभी लोग वृक्ष लगाएं। जिलाधिकारी ने पर्यावरण में विशेष रूचि रखने वाले स्कूल के प्रधानाचार्य पी. विक्टर का धन्यवाद ज्ञापित किया। कालेज में पौधारोपण का कार्यक्रम विगत 10 वर्षों से लगातार चलाया जा रहा है। कालेज के बच्चों की तरफ से कुल 500 पौधे रोपित किये गये जिसमें विभिन्न प्रकार के पौधे शामिल थे। बच्चों को पर्यावरण के प्रति शपथ दिलाते हुए पॉलीथीन का प्रयोग न करने की सलाह दी गयी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद शिवप्रसाद, अध्यापक, गणमान्य लोग एवं बच्चे उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें