मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। आल इंडिया मदरसा माडर्न टीचर एसोसिएशन की तहसील इकाई के सदस्यों की बैठक शुक्रवार को यूूसुफपुुुर स्थित मरदसा अरबिया अंसारिया के परिसर में हुई। इसमें अध्यापकों के 16 माह से रुके वेतन भुगतान की मांग की गई। साथ ही लखनऊ में चल रहे धरने में शामिल होने की रणनीति बनाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सरफुद्दीन खा ने कहा कि मदरसा टीचरों को वेतन 16 माह से नहीं मिल रहा है। जिससे उनके समक्ष भूखमरी की स्थित उत्पन्न हो गई है। कहा कि मदरसा टीचरों की मांग को लेकर आल इंडिया मदरसा मार्डन टीचर एसोसिएशन की ओर से लखनऊ स्थित लक्ष्मण मेला पार्क में धरना दिया जा रहा है। जनपद के टीचर 4 अगस्त को धरने में शामिल होंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार से मदरसा टीचरों के बकाए वेतन भुगतान की मांग करते हुए मार्डन टीचरों से अधिक से अधिक संख्या मे लखनऊ पहुंचने की अपील की। बैठक में मसुद खा, इजहार हुसैन खा, अजमत खा, बृजेश कुमार वर्मा, नौशाद खा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य अकबर अंसारी ने किया।