फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला निर्माण अधूरा छोड़ने से लोगों में गहरा रहा रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर (गाजीपुर)। बरसात सिर पर है और नगर पंचायत की ओर से कराए जा रहे नाले का निर्माण आधा-अधूरा छोड़ दिया गया है। लोगों इस बात भी डर सता रहा है कि बारिश से पहले नाला निर्माण पूरा नहीं हुआ तो जलभराव की समस्या से जूझना पड़ेगा। 20 दिन से बंद निर्माण के संबंध में लोगों ने क्षेत्रीय विधायक सहित शासन-प्रशासन को अवगत कराया। बावजूद इसके कार्य शुरू न होने से लोगों में रोष है। लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्द निर्माण शुरू नहीं कराया गया तो सड़क पर उतरने को विवश होंगे।
विज्ञापन

नगर पंचायत दिलदारनगर के वार्ड नंबर एक, पांच और 11 से नालियों की पानी निकासी बड़ी नहर के नीचे से साइफन के रास्ते स्टेशन रोड के किनारे स्थित नाले के माध्यम से होती है। नाला 14 वर्ष पुराना होने के चलते क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे गंदा पानी दिलदारनगर गांव और स्टेशन रोड पर फैलने लगा। इससे नाराज दिलदारनगर के ग्रामीणों ने पांच माह पहले पूर्व प्रधान प्रतिनिधि एहसान अहमद के नेतृत्व में नाला मरम्मत की मांग को लेकर बड़ी नहर पुलिया निकट नाले को बंद कर दिया था। मामला थाने में पहुंचा। चेयरमैन ने क्षतिग्रस्त नाले के निर्माण कराने का आश्वासन दिया था। निर्माण भी शुरू हो गया। 20 दिन से नाला निर्माण बंद पड़ा हुआ है। इसको लेकर ग्रामीणों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना हैं कि निर्माण समय रहते पूरा नहीं हुआ तो स्टेशन रोड पर चलना मुश्किल हो जाएगा। चेतावनी दी कि दो दिन के अंदर नाला निर्माण शुरू नहीं कराया गया तो लोग सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत इंद्रप्रताप ने बताया कि जितना पैसा पास था, उतना ठेकेदार ने कार्य कर दिया है। आगे का बजट आने पर अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करा दिया जाएगा। जिलाधिकारी को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें