फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मानव तस्करी रोकने का संदेश लेकर दौड़े 400 युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। मानव तस्करी और देह व्यापार जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता फैलाने के साथ युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए गुड़िया स्वयंसेवी संस्थान ने बुधवार को क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की। एनएच-124डी के किनारे चौजा पुल से जलालाबाद के टड़वा टप्पा तक हुई प्रतियोगिता में गाजीपुर, मऊ और आजमगढ़ के करीब 400 बच्चों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 40 प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। समन्वयक उमाशंकर ने बताया कि प्रतियोगिता सुबह आठ बजे से 11 बजे तक चली। इसमें 18 वर्ष से कम आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए पांच किलोमीटर और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए 10 किलोमीटर की दौड़ निर्धारित की गई थी। जूनियर वर्ग में करीब 250 और सीनियर वर्ग में लगभग 150 प्रतिभागियों ने दौड़ लगाई। परिणामों में जूनियर वर्ग में मऊ जिले के विद्यासागर ने पहला और विशाल यादव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में आजमगढ़ के अश्विनी चौहान तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग की दूसरी दौड़ में मऊ के सुनील राजभर ने पहला, गाजीपुर के विशाल राजभर ने दूसरा और आजमगढ़ के अभय प्रसाद ने तीसरा स्थान हासिल किया। आयोजन के दौरान दुल्लहपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। संचालन में समन्वयक उमाशंकर, राजेश कुमार, नंदलाल, अशोक, शिवम शेखर सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें