फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 39 डिग्री तापमान, धूप और गर्म हवाओं ने शरीर झुलसाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गर्मी की तल्खी बढ़ती जा रही है। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने शरीर झुलसाना शुरू कर दिया है। विशेषकर दोपहर की धूप असहनीय हो चली है। सोमवार को धूप से बचने के लिए लोग छांव की ठौर तलाशते दिखे। जिले में अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्म हवा के थपेड़ों ने मुश्किलें बढ़ा दी।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से ही धूप कहर बरपाने लगी। धूप की तपिश का एहसास लोगों को होने लगा। दोपहर 12 बजते-बजते धूप ज्यादा कड़ी हो गई। इसके कारण लोगों को राह चलना दुश्वार हो गया। थोड़ी-थोड़ी दूर चलते ही लोगों को प्यास लगने लगती थी। तीखी धूप के कारण दोपहर में लोगों का शरीर झुलसता रहा। लोगों ने धूप से बचने के कई जतन किए थे लेकिन तीखी धूप के आगे सब उपाय फेल नजर आए। लोगों ने गमछे, तौलिया से अपने सिर व चेहरे को ढका था, ताकि धूप से बचा जा सके। सबसे अधिक दिक्कत का सामना हाईवे पर दो पहिया वाहनों से लंबी दूरी तय करने वालों को करना पड़ा। तीखी धूप के बीच लंबी दूरी की यात्रा करने वालों का गला सूखने लगा। हाईवे स्थित ढाबों व चाय-नाश्ते की दुकानों पर लोगों को कुछ देर के लिए ठहरकर आराम करते हुए देखा गया। मौसम वैज्ञानिक कपिलदेव शर्मा ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि की संभावना है। तीन दिनों तक हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें