फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

381 परीक्षा केन्द्रों के लिए जिले में 35 सेक्टर बने

Tue, 16 Feb 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा की तैैयारी की समीक्षा बैठक सोमवार को हुई। इसकी अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय ने केन्द्र व्यवस्थापकों से परीक्षा से संबंधित बिंदुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की। उन्हें अपने दायित्वों के प्रति ईमानदार रहने तथा परीक्षा को नकलविहीन कराने एवं उसकी शुचिता बनाए रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान के सभाकक्ष में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि जिले में निर्धारित 381 परीक्षा केन्द्रों के लिए 35 सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर के लिए अलग-अलग प्रभारी बनाए गए हैं। विभाग की तरफ से कुल पांच सचल दल बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट-जिला प्रशासन की तरफ से नामित अधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी परीक्षा अवधि में चक्रमण करते रहेंगे। बैठक में बताया गया कि बच्चों की अनुपस्थिति की सूचना मोबाइल के माध्यम से प्रेषित की जानी है। इसके लिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्र को एक सिम उपलब्ध कराया गया है। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी विद्याशंकर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक मनिराम सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी सतीष सिंह, सभी उप जिलाधिकारी, राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य मालविका सिंह, लूदर्स कानवेंट इंटर कालेज की प्रधानाचार्य सिस्टर एलफोंसा सहित कई प्रधानाचार्य उपस्थित थे।

बोर्ड परीक्षा के लिए तहसीलवार छह उप संकलन केन्द्र बनाए गए हैं। इसमें राजकीय सिटी इंटर कालेज सदर, एसकेवीएम इंटर कालेज दिलदारनगर-जमानिया, इंटर कालेज मुहम्मदाबाद, नेशनल इंटर कालेज कासिमाबाद, टाउन नेशनल इंटर कालेज सैदपुर तथा बापू इंटर कालेज सादात प्रमुख हैं। राजकीय सिटी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि संबंधित तहसील में निर्धारित परीक्षा केन्द्र अगर उप संकलन केन्द्र के अतिरिक्त दूसरे तहसील में निर्धारित उप संकलन केन्द्र पर अपने केन्द्र की उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल जमा करना चाहते हैं तो उसकी सूचना तत्काल राजकीय सिटी इंटर कॉलेज में उप संकलन केन्द्र के नाम सहित आवेदन प्रस्तुत करें। इससे संबंधित उप संकलन केन्द्र प्रभारी को सूचित किया जा सके।   
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में छात्रों की अनुपस्थिति प्रेषित करने की व्यवस्था आनलाइन की गई है। राजकीय सिटी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि इसके लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था तहसीलवार निर्धारित है। 16 फरवरी को सदर तहसील का प्रशिक्षण राजकीय सिटी इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया है। 17 फरवरी को सैदपुर और जखनिया तहसील का प्रशिक्षण महंथ शिवदास उदासीन इंटर कालेज सादात एवं जमानिया एवं मुहम्मदाबाद तहसील के विद्यालयों का प्रशिक्षण राजकीय सिटी इंटर कालेज में आयोजित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें