फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अग्नि को साक्षी मानकर एक-दूजे के हुए 378 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन मंगलवार को आरटीआई (नवीन स्टेडियम) में हुआ। इसके तहत 378 जोड़ों की विधि-विधान से शादी कराई गई। इन जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात-जन्मों तक एक-दूसरे का साथ देने का वचन दिया।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। सुबह 10 बजे से ही शादी के लिए जोड़ों और उनके परिजनों का आने का दौर शुरू हो गया था। शादी आयोजन के लिए नवीन स्टेडियम में ब्लॉकवार पंडाल बनाए गए थे। संबंधित ब्लॉक के जोड़े व उनके परिजन और रिश्तेदार बैठे नजर आए। कुछ ही देर में सभी 378 जोड़े पंडाल में अपने परिजनों संग पहुंच गए। जोड़ों के पहुंचने के बाद मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने दीप प्रज्जवलित किया। धार्मिंक विधि से शादी कराई गई। इस दौरान नए जीवन की शुरुआत को लेकर जोड़ों के चेहरे पर चमक देखने को मिली। मंच से प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के प्रतिनिधि सुरेश राजभर, जिला विकास अधिकारी सुभाषचंद्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव ने संयुक्त रूप से बटन दबाकर 35 हजार रुपये की धनराशि वधुओं के खाते में हस्तांतरित किया। परियोजना निदेशक राजेश यादव की ओर से मौके पर मौजूद लोगों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि योजना के तहत 51 हजार रुपये की धनराशि खर्च की जाती है। 35 हजार रुपये वधू के खाते में, 10 हजार रुपये से गृहस्थी का सामान और छह हजार रुपये शादी के आयोजन पर खर्च किया जाता है। जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज ने नव विवाहित नवयुगलों को नए जीवन की शुरुआत को लेकर शुभकामनाएं दीं। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आभार प्रकट किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर मनोज पाठक, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सच्चिदानंद तिवारी व सभी खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के आयोजन को लेकर नवीन स्टेडिय में मेले जैसा नजारा दिखा। कार्यक्रम को देखने को लेकर लोगों की भीड़ जुटी रही। मौके पर ठेला-खोमचा वालों की ओर से विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ बिक्री किया जा रहा था। कोई फुल्की तो कोई चाट बेचता नजर आया। इसके कारण कार्यक्रम स्थल मेले जैसा नजर आया। वहीं लोगों की सुविधा के लिए पानी के टैंकर की व्यवस्था की गई थी। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मी भी मौके पर मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

नवविवाहित जोड़ों को एक-एक आम के पौधे दिए गए। इसके जरिये पौधरोपण का संदेश दिया गया। साथ ही मंचासीन अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। बताया गया कि पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें