दस्तक अभियान के तहत मलेरिया, डेंगू, टीबी, दस्त सहित अन्य संचारी रोगों की समय पर पहचान कर मरीजों को उपचार उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर घर-घर सर्वे और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सीएचसी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमर कुमार ने बताया कि अभियान 31 जुलाई तक चलेगा।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 186 आशा कार्यकर्ता और 187 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं समेत कुल 373 कर्मी घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता, व्यक्तिगत सफाई और संचारी रोगों से बचाव के प्रभावी उपायों के बारे में लोगों को जागरूक कर रही हैं। उन्होंने बताया कि सर्वे के दौरान बुखार या अन्य संदिग्ध लक्षण वाले लोगों की पहचान कर उन्हें तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जांच और उपचार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। संवाद