फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात कारणों से लगी आग से 36 रिहायशी मड़ई जलकर नष्ट, लाखों की क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवतीपुर (गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बहोरिक राय पट्टी बाबा का डेरा में शनिवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में 36 रिहायशी मड़ई जलकर राख हो गई। आग लगने की घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया, वहीं एक मवेशी की झुलसने से मौत हो गई।
विज्ञापन

रेवतीपुर ग्रामसभा के बहोरिक राय पट्टी बाबा का डेरा स्थित काशीनाथ यादव की मड़ई में शनिवार की दोपहर दो बजे के करीब आग लग गई। आग लगने पर जब तक ग्रामीण पर आग पर काबू पाते आग की जद में रमेश यादव की दो मड़ई, जितेंद्र यादव की दो मड़ई, अरविंद की दो मड़ई, झुन्नू की दो मड़ई, टुन्ना की दो मड़ई, रीता की दो मड़ई, फुन्नू की तीन मड़ई, गणेश की तीन मड़ई, तारकेश्वर की तीन मड़ई, राम इकबाल की तीन मड़ई, श्यामनाथ की तीन मड़ई, काशीनाथ की चार मड़ई, दिनेश की दो मड़ई, सत्येंद्र की दो मड़ई जलकर नष्ट हो गई। 36 से ज्यादा मड़ई में आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग तथा पुलिस पहुंची।
काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना में एक मवेशी की झुलसने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल रजिंदर यादव तथा कानूनगो राकेश राय ने पहुंचकर नुकसान का आंकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें