जिले में डेंगू मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि होती जा रही है। बुधवार को एलाइजा रिपोर्ट में 36 नए डेंगू के मरीज पाए गए। ऐसे में संख्या 239 पहुंच गई। डॉक्टरों ने एहतियात और सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
शहर के साथ- साथ ग्रामीण इलाकों में इन दिनों डेंगू कहर बरपा रहा है। लगातार डेंगू के मरीजों की संख्या में वृद्धि होती जा रही है। मलेरिया विभाग की रिपोर्ट पर नजर डाली जाए तो 36 नए डेंगू मरीजों के मिलने की जानकारी से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। ऐसे में मरीजों की संख्या 239 पहुंच गई है। वहीं आठ मरीजों को उपचार के लिए अन्य जनपदों में स्थानांतरित किया गया है। यहीं नहीं 24 घंटे में आठ मरीज अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती हुए हैं। ऐसे में डेगूं वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या 14 पहुंच गई है। सीएमओ डा. देश दीपक पाल ने बताया कि एहतियात और सतर्कता बरतने की जरूरत है।