क्षेत्र के शेरपुर कला गांव में बुधवार को कुश्ती-दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बलिया के राहुल ने गोरखपुर के ज्ञान, अयोध्या के विश्वजीत ने मऊ के रितेश को पराजित किया।
इसी तरह गाजीपुर के विशाल ने अयोध्या के अवधेश, गाजीपुर के पंकज ने मऊ के ऋषभ को पटखनी दी। मनोहर एवं आनन्द, अमृत एवं अश्विनी, सौरभ एवं अनिल की कुश्ती बराबर पर रही। इससे पहले मुख्य अतिथि समाजसेवी अमरनाथ राय एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. राहुल राय ने संयुक्त रूप से कुश्ती-दंगल का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान यश भारती एवं लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित जनार्दन पहलवान, चन्द्रविजय सिंह, प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय आदि मौजूद थे। निर्णायक की भूमिका अभिषेक उपाध्याय, नवरत्न यादव, रामानंद यादव, ओमकार यादव एवं कमेंट्री हरिवंश यादव तथा वसीम पहलवान ने की। संयोजक अजय राय ने आभार जताया। नवयुवक मंगल दल नगसर की ओर से मंगलवार को नगसर रेलवे स्टेशन के परिसर में कुश्ती-दंगल का आयोजन हुआ। इस मौके पर रमेश एवं जयप्रकाश के बीच हुई कुश्ती में जयप्रकाश ने बाजी मारी। पवन सिंह एवं आदित्य सिंह में आदित्य ने बाजी मारी। मुलायम ने चंद्रकेश, चन्द्रहास ने देवा, चकिया के सन्दीप ने कृष्णा को हराया। मुख्य अतिथि दिलदारनगर के चेयरमैन अविनाश जायसवाल ने पहलवानों को साफा एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भास्कर सिंह, पंकज राय, उत्तर प्रदेश केशरी तेजबहादुर सिंह नाहर मौजूद थे। कुश्ती में निर्णायक रामबदन राय, महंगी पाल तथा संचालन पवन ने किया।