फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्रशिक्षण के लिए 356 बालक और बालिकाओं ने कराया पंजीयन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। खेल निदेशालय की ओर से नेहरू स्टेडियम में विभिन्न खेलों के कैंप संचालित किए जा रहे हैं। इन खेलों में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए बालक एवं बालिकाओं की ओर से गजब का उत्साह दिखाया गया है। साढ़े तीन सौ से अधिक ने इन खेलों में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए पंजीयन कराया है। क्रीड़ाधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि जिले को 10 खेल आवंटित किए गए हैं। इन खेलों में 356 बालक और बालिकाओं ने पंजीकरण कराया है। इसमें 264 बालक एवं बालिकाओं की संख्या 92 है। फुटबाल में 32 बालक एवं 8 बालिका, वालीबाल बालक 40, खो-खो 18 बालक एवं 8 बालिका, भारोत्तोलन 12 बालक एवं 2 बालिका, कुश्ती 22 बालक एवं 5 बालिका तथा एथलेटिक्स में 21 बालक एवं 13 बालिकाओं ने पंजीयन कराया है। कबड्डी में 15 बालक एवं 10 बालिका, बैडमिंटन 14 बालक एवं 11 बालिका, हाकी में 80 बालक-बालिका, कुश्ती करमपुर में 25 बालक एवं जिम्नास्टिक में 20 बालकों ने पंजीकरण कराया है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षकों का नवीनीकरण हाल में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें