ग्रीन गाजीपुर अभियान के तहत फलदार पौधों की बिक्री का क्रम दूसरे दिन भी उद्यान विभाग में जारी रहा। दूसरे दिन शुक्रवार को आम, आंवला, अमरूद, कटहल सहित कई फलदार पौधों की बिक्री की गई। तीन दिन चलने वाले इस मेले में 35 हजार पौधों की बिक्री हुई है।
जनपद को हरा-भरा करने के लिए जिलाधिकारी की ओर से चलाए गए ग्रीन गाजीपुर अभियान के तहत मनरेगा के तहत फलदार पौधों को लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए उद्यान विभाग की ओर से बीते 27 जुलाई को मेले का आयोजन किया गया।
तीन दिन चलने वाले इस मेले में फलदार पौधों की बिक्री जोरों पर चल रही है। इस संबंध में उद्यान अधिकारी डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि किसान फलदार पौधों की खरीदारी कर रहे हैं।