लठ्ठूडीह। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर बाजार स्थित पांच से बंद पड़े एक मोबाइल की दुकान से चोरों ने 35 स्मार्ट फोन पर हाथ साफ कर दिया। बृहस्पतिवार को दुकान की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुट गई। ताजपुर बाजार में दीपक गुप्ता ने बीते सात फरवरी को स्मार्ट फोन के बिक्री के लिए दुकान खोली थी। दुकानदार की 12 फरवरी को शादी थी। विवाह की तैयारी के लिए युवक ने 10 फरवरी से ही दुकान बंद कर दी थी। वैवाहिक कार्यक्रम समाप्त होने पर जब वह दुकान पहुंचकर खोला तो देखा की सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है और करीब 35 स्मार्ट फोन गायब है। जबकि शाटर का न तो ताला टूटा है और न ही सेंधमारी की गई थी। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है। संवाद
बिजनौर जनपद से वांछित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
भांवरकोल। स्थानीय पुलिस ने बिजनौर जनपद के नगीना थाना क्षेत्र स्थित खिरजपुर उर्फ जग्गूबाला गांव में बीते 12 फरवरी को दबिश देकर गोवध अधिनियम के वांछित आरोपी को उसके घर से धर- दबोचा। टीम उसे थाने लेकर पहुंची और बृहस्पतिवार को पूछताछ के बाद चालान कर दी।
थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी भारत सिंह निवासी खिरजपुर उर्फ जग्गूबाला थाना नगीना जनपद बिजनौर का रहने वाला है। आरोपी की लंबे समय तलाश की जा रही थी, वह फरार चल रहा था। एसआई मनोज कुमार मिश्रा एवं मच्छटी चौकी इंचार्ज ओमवीर सिंह पुलिस के साथ पहुंचकर वांछित के गांव में दबिश देकर बीते 12 फरवरी की रात उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट बिजनौर की अदालत में पेश कर ट्रांजिट डिमांड पर पुलिस उसे थाने लेकर आई। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। संवाद