फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आरओ और एआरओ परीक्षा के लिए बनाए गए 34 केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा का आयोजन 27 जुलाई को किया गया है। इसमें 15 हजार से अधिक अभ्यर्थी बैठेंगे। इसके लिए जिले में 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। डीआईओएस कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार समीक्षा अधिकारी (आरओ) और सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) की परीक्षा एक पाली होगी। परीक्षा सुबह साढ़े 9 से 12.30 तक होगी। राजकीय सिटी इंटर काॅलेज, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज, आदर्श इंटर काॅलेज, लूर्द्स काॅन्वेंट बालिका इंटर काॅलेज, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डीएवी इंटर कालेज, एमएएच इंटर काॅलेज, शाहफैज पब्लिक स्कूल, टाउन नेशनल इंटर काॅलेज, हिंदू इंटर काॅलेज, इंटर काॅलेज खालिसपुर समेत 34 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही 34 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी लगाए जाएंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर सहायक केंद्र व्यवस्थापक के रूप में राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों की तैनाती होगी। सुरक्षा के मद्देनजर सभी केंद्रों पर व्यापक प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें