विकास भवन में शिक्षक दिवस पर सम्मानित शिक्षकों के साथ बीएसए हेमंत राव। स्रोत- शिक्षा विभाग
गाजीपुर। शहर के विकास भवन के सभागार में शुक्रवार को शिक्षक दिवस पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक दीनदयाल एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने विकासखंडों से चयनित 33 उत्कृष्ट शिक्षकों को प्रमाणपत्र और प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। प्रत्येक ब्लाॅक से दो-दो जबकि नगर क्षेत्र से एक शिक्षक का चयन किया गया है। कार्यक्रम में बीएसए ने कहा कि शिक्षक समाज की आधारशिला होते हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही राष्ट्र के सर्वांगीण विकास का पथ प्रशस्त करती है। इसमें शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सम्मानित होने वालों में दस महिला शिक्षक भी शामिल हैं। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में सादात ब्लाक से जगत नारायण यादव एवं विंध्याचल मौर्या, जखनिया ब्लाक से कृष्णकांत एवं विमला मौर्या, सैदपुर से कुमुद श्रीवास्तव और राजेश कुमार, देवकली से अशोक कुमार राय एवं दीपाली जायसवाल, सदर से मीनू पटेल एवं सपना राय, मनिहारी से किश्वर सुल्ताना और संतोष कुमार कुशवाहा, बिरनो से अनिल यादव एवं पुष्पा ठाकुर शामिल हैं।इसके अलावा मरदह से रविंद्र प्रसाद मौर्या एवं शिवशंकर मौर्या, करंडा से आनंद कुमार और नेहा मिश्रा, जमानिया से अंबिका राजभर एवं नीलेश, रेवतीपुर से डेजी शर्मा एवं पंकज खरवार, भदौरा से हेम कुमार गोंड एवं मिथिलेश कुमार सिंह, भांवरकोल से राजकुमार और रितु राय, मुहम्मदाबाद से आशुतोष कुमार पांडेय और विनय कुमार तिवारी, बाराचवर से ब्यूटी तिवारी और रामवृक्ष राव और कासिमाबाद से अंजनी कुमार गुप्ता और शशिकांत राय तथा नगर क्षेत्र से नफीसुर्रहमान अंसारी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय आलोक कुमार, उदयचंद, नीलेंद्र, सीताराम, अदनान अहमद, सुशील गुप्ता आदि उपस्थित थे।