फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Fri, 16 Sep 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
स्वामी सहजानंद पीजी कालेज में नामांकन करते प्रत्याशी। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव के लिए शुक्रवार को पूरे दिन नामांकन का कार्य हुआ। इस दौरान विभिन्न पदों के लिए 33 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। दावेदार जुलूस की शक्ल में पर्चा दाखिल करने कालेज पर पहुंचे।
महाविद्यालय के पुस्तकालय भवन में नामांक कार्य सुबह 10 से दिन में 2 बजे तक हुआ। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए सात प्रत्याशियों अतुल तिवारी, भीम सिंह यादव, मनेंद्र कुमार यादव, मयंक कुमार सिंह, रमेंद्र सिंह यादव, विधानचन्द्र राय एवं सत्येन्द्र सिंह यादव ने नामांकन किया। उपाध्यक्ष पद के लिए अखिलेश कुमार राय, ऋषभ राय, गोपी केशरी, दुर्गेश सिंह यादव, शिवधन सिंह चौहान, साक्षी श्रीवास्तव एवं हरिओम तिवारी ने अपना पर्चा दाखिल किया। महामंत्री पद के लिए सात उम्मीदवारों अंजनी कुमार राय, कुनाल कुमार सिंह, गुड्डू सिंह यादव, पिंटू यादव, मंजीत राय, राजीव कुमार गुप्ता एवं सिद्धांत सिंह तथा पुस्तकालय मंत्री पद के लिए अनुराग सिंह, गौरव तिवारी, मनीष सिंह यादव ने नामांकन किया। कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए अजय कुमार यादव, अमित राय, दीपू यादव, विनोद सिंह यादव, वेदप्रकाश राय ने पर्चा दाखिल किया। इसके अलावा वाणिज्य संकाय के प्रतिनिधि पद के लिए आदित्य कुमार भारती, उपेन्द्र कुमार सिंह, दीपक उपाध्याय एवं    रजनीश राय ने पर्चा दाखिल किया। नामांकन प्राचार्य डा. शशिकांत   राय एवं चुनाव अधिकारी प्रो. अवधेश नारायण राय की देखरेख में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन के समय सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। नामांकन के कारण यातायात परिवर्तित किया गया था। चुनाव अधिकारी ने बताया कि नाम वापसी की प्रक्रिया 17 सितंबर को सुबह 10 से दिन में 1 बजे तक की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें