फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 31वीं अंतरजनपदीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पुलिस लाइन में मंगलवार को 31वीं अंतर जनपदीय भारोत्तोलन क्लस्टर (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता-2026 वाराणसी जोन का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद एसपी ने विभिन्न जनपदों से आई टीमों द्वारा किए गए मार्च पास्ट की सलामी ली। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों को खेल भावना से प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भारोत्तोलन, पावर लिफ्टिंग और योग की स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। इसमें गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, सोनभद्र, मऊ, बलिया, भदोही और आजमगढ़ जनपद की टीमों ने भाग लिया। इस मौके पर सभी टीमों के कोच, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें