फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया से गिरकर अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा। थाना क्षेत्र के सीतापट्टी गांव निवासी अधेड़ सत्यपाल सिंह शनिवार की सुबह गांव में ही सड़क पर स्थित पुलिया की ईंट की रेलिंग पर बैठे थे। इसी दौरान चक्कर आने से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होते ही आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। जब उन्हें उपचार के लिए ले जाने की सोचते, तब तक उनकी मौत हो गई। जानकारी होते ही परिवार के लोग वहां पहुंच गए और चीख-पुकार करने लगे। मौजूद लोग बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी लेने के बाद शव का पंचमाना कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें