फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौर्य राजवंश के महान सम्राट थे अशोक

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। तहसील क्षेत्र के सेवराई गांव में शुक्रवार को चीरा के पोखरा स्थित मंदिर परिसर में सम्राट अशोक क्लब के बैनर तले सम्राट अशोक महान की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस दौरान अपना विचार व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अशोक एक न्यायप्रिय तथा कुशल शासन करने वाले महान सम्राट थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जमानिया जिला पंचायत सदस्य धनंजय मौर्य एवं विशिष्ट अतिथि ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने संयुक्त रूप से सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित कर किया। पचौरी विद्यालय की छात्रा कुमारी प्रीति और करिश्मा ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी को मुग्ध कर दिया। पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। बीए की छात्रा खुशबू सिंह ने ‘बेटी जनमावल काल हो गइल’ गीत गाकर बेटियों के दर्द को बयां किया, जिससे सभी भाव विभोर हो गए। इसी क्रम में शहीदों को भी नमन किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि अशोक विश्व प्रसिद्ध एवं शक्तिशाली भारतीय मौर्य राजवंश के महान सम्राट थे। मुख्य वक्ता संगीता मौर्या ने अशोक कालीन न्याय व्यवस्था तथा भारतीय संविधान विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। संचालन रमेश मौर्य एवं अध्यक्षता पिंटू कुशवाहा ने किया। इस मौके पर उपेंद्र कुशवाहा, डा. रामू, डा. सुभाष, सीतार्जन कुशवाहा, भास्कर कुशवाहा, अंजनी मौर्या, सूचित मौर्य, धर्मेंद्र कुशवाहा, सत्येंद्र कुशवाहा, सुशील मौर्य, श्याम नारायण कुशवाहा, रामनिवास कुशवाहा, डा राजेश कुशवाहा समेत बड़ी संख्या लोग मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष अंजनी मौर्या ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें