फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मियों का दस माह से नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहां/करीमुद्दीनपुर। विद्युत सब-स्टेशन पर तैनात संविदा कर्मचारियों का करीब दस माह से पारिश्रमिक न मिलने से उनके सामने भुखमरी की समस्या आ गई है। होली का पर्व नजदीक आ रहा है। इस मौके पर भी आर्थिक समस्या को लेकर परेशानी बढ़ती जा रही है। उच्चाधिकारियों से अवगत कराने के बाद भी इनकी समस्या का हल नहीं निकल पा रहा है। दुबिहां स्थित विद्युत सब-स्टेशन को चलाने तथा फाल्ट ठीक करने के लिए ठेकेदार की ओर से यहां आधा दर्जन संविदाकर्मियों की तैनाती की गई है। इनसे लगातार काम तो लिया जा रहा है, लेकिन इनका पारिश्रमिक दस महीने से नहीं मिल रहा है। यह संविदा कर्मचारी अपने संबंधित जेई और एसडीओ से भी गुहार लगाकर थक चुके हैं। कर्मचारी सुरेंद्र, निशानी और छोटेलाल ने बताया कि हम लोग दिन रात काम करते हैं और पिछले जून माह से ही वेतन नहीं मिल रहा है। कहा कि अगर जल्द वेतन नहीं मिला तो आगे काम कर पाना संभव नहीं होगा। एसडीओ मुहम्मदाबाद रवींद्र यादव ने बताया कि संविदा कर्मचारियों का वेतन मिलना चाहिए, अगर नहीं मिल रहा है, तो ठेकेदार से बात कर वेतन जल्द ही दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें