फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर शहादत का कड़ाई से बदला ले सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। पुलवामा तथा बाद में हुई गोलीबारी में शहीद हो रहे जवानों को डिजिटल इंडिया फास्ट सलूशन की ओर से बुधवार को कैंडिल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि दी गई। मार्च करमहरी चट्टी से शुरु हुआ जो पंचायत भवन पर समाप्त हुआ। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अब हर शहादत का कड़ाई से बदला लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

सुबह करीब ग्यारह बजे मोमबत्ती जुलूस निकाला गया जिसमें हरिजन बेसिक प्राइमरी पाठशाला करमहरी के सभी छात्र छात्राएं संस्था का बैनर पोस्टर के साथ हाथ में मोमबत्ती ले कर चल रहे थे। विभिन्न मार्गों से होती हुई रैली पंचायत भवन पर पहुंची जहां मोमबत्ती जला कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अब आतंकवाद के नाम पर किसी भी प्रकार की हिंसा को बरदाश्त नहीं किया जाना चाहिए। इसके लिए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जबाब दिया जाना चाहिए। इस मौके पर संस्था के एआरएम रोशन लाल शर्मा, जुल्फेकार, प्रधानाध्यापक गुलजार सिंह यादव, विशेश्वर सिंह यादव, प्रेमनारायण चौधरी, शिवजतन राम, उमाशंकर, संजय गुप्ता, विश्वनाथ चौधरी, अजय कुमार, कृष्णानंद, रामप्रवेश गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें