फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार को कोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली। समाजवादी पार्टी की बैठक पियरी ग्राम में युवा नेता देवनाथ कुशवाहा के आवास पर हुई। इसमें पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश में सत्तारुढ भाजपा सरकार राममंदिर एवं एक वर्ग से दूसरे वर्ग के बीच नफरत की दीवार खड़ाकर आगामी लोकसभा चुनाव जीतना चाहती है। वह अपने मंसूबे में सफल नहीं होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंहगाई, बेरोजगारी, काला धन के मुद्दे पर वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव जीतने वाली भाजपा सरकार राम मंदिर का मुद्दा उभारकर सामाजिक ताना-बाना नष्ट कर सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का कार्य कर रही है। पूरे प्रदेश में अराजकता का दौर चल रहा है। कानून व्यवस्था की हालत दयनीय है। प्रदेश सरकार अपराध नियंत्रण में असफल है। कहा कि युवा वर्ग को अपने अधिकार को हासिल करने के लिए आगे आना चाहिए। युवा वर्ग को अपने भविष्य को लेकर आत्मचिंतन, मंथन करना चाहिए। सपा-बसपा गठबंधन की बढ़ती हुई ताकत से भाजपा की नींद हराम हो गयी है। बैठक में डा. शिवकुमार कुशवाहा, इंद्रदेव, महेंद्र, संतोष, संजय, अंगद, पारस, प्रदीप, कमला, रामलाल, दिलीप, राहुल, विंध्याचल, हरिहर कुशवाहा, ग्राम प्रधान मनोज सोनकर आदि उपस्थित थे। संचालन युवा नेता देवनाथ कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें