गाजीपुर। जिले भर में संत रविदास की जयंती मंगलवार को धूमधाम से परंपरा तथा उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर पंडाल सजा कर उसमें प्रतिमा स्थापित कर पूजन अर्चन किया गया। जगह - जगह शोभायात्रा तथा झांकियां निकाली गईं। पीछे श्रद्धालु नाचते झूमते चल रहे थे। इसके चलते कस्बों तथा सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रही।
सादात संवाददाता के अनुसार डोरा, शिकारपुर, बूढनपुर, टाडा ,मजुई, सरदरपुर, जबरापार, ससना सहित आसपास के दो दर्जन गांवों से झांकियां सज-धज कर निकाली गईं। सादात बाजार के रघुवंश चौराहे से होते हुए पूरे बाजार का चक्कर लगाते हुए अपने-अपने गंतव्य को रवाना हुईं। झांकियों के साथ हजारों की संख्या में रविदास भक्त भी मौजूद रहे जो रविदास जी का जयघोष करते रहे। बहरियाबाद संवाददाता के अनुसार चकफरीद गांव, बौद्ध बिहार के साथ ही खाजेपुर, अकबरपुर, रायपुर, उकरांव, मिर्जापुर आदि गांवों में रविदास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बलिराम पटेल, रामजी कुशवाहा, बसंत कन्नौजिया, अब्दुल खालिक, गोवर्धन सिंह यादव, शिवनाथ प्रधान, संतोष, डा. राम अवतार यादव, डा. विजय कुमार, कैलाश, दीपक, प्रद्युम्न, अनिल आदि मौजूद रहे। नंदगंज संवाददाता के अनुसार बरहपुर गांव में अरविंद देवा ने कहा कि रविदास जी के बताए हुए मार्ग पर चल कर ही अपनी जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है । ग्रामवासियों ने रविदास जी की झांकी निकाल कर लोगों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए जागरूक किया इस मौके पर अरविंद यादव, मुकेश ,पिंटू ,संदीप, आत्मा प्रकाश, जयप्रकाश, बबलू, डब्लू, विजय एवं ग्रामवासी मौजूद थे। सुहवल प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सुहवल, रेवतीपुर, ढढनी, सोनवल, मेदनीपुर, बवाड़ा, नवली, उत्तरौली, त्रिलोकपुर, मलसा, गरूआमकसूदपुर, अंधारीपुर, सुगवलियां, गोपालपुर, हसनपुरा, कालूपुर, गौरा, कल्यानपुर पंडालों में रविदास मंदिर में हवन-यज्ञ आयोजित किया गया। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया। शादियाबाद स्थानीय कस्बे में संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। शादियाबाद के आस पास के दर्जनों गांवों से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए भूमिधरिया साधु के मंदिर पर पहुंची। छबिनाथ भास्कर, विनय कुमार गुड्डू, सरवन कुमार, राकेश कुमार, अर्शे अलाम, रेयाज अहमद, गुड्डू, लालजी राम, कमलेश राम, उदय चन्द्र सहित अन्य समाज जन उपस्थित थे। मनिहारी संवाददाता के अनुसार सिखड़ी एवं रामसिंहपुर में झांकी निकाली गई। चौरा, सरौली उर्फ पहेतिया, हंसराजपुर, यूसुफपुर, खड़बा, ऊसरगांव, बखरा,हरिहरपुर आदि गांवों में मनाई गई। धामूपुर में रविदास जी एवं बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर व गौतम बुद्ध की मूर्ति का अनावरण जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय यादव एवं जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने किया। सुभाष राम, रमेश यादव, गरीब राम, कमलेश यादव भानू, रणधीर यादव, श्यामलाल राम, आदि उपस्थित रहे।
दुल्लहपुर। क्षेत्र के खुदाबख्शपुर गांव में संत रविदास जी की जयंती पर प्रतिमा का पट्ट प्रधान प्रतिनिधि चानी यादव ने पूजन अर्चन के बाद खोला ।इस मौके पर डा जितेंद्र कुमार , पवन कुमार ,गुलशन कुमार रामकृत यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। रेहटी मालीपुर गांव में प्रधान प्रतिनिधि दिनेश कुशवाहा के आवास पर रविदासजी की प्रतिमा रख कर पूजन अर्चन किया गया। शाम को दुल्लहपुर, चुरामनपुर, मटुकपुर ,गोदसइया, कंचनपुर ,जलालाबाद ,हरदासपुर खुर्द , हरदासपुर कलां ,सिखड़ी ,मलेठी में लोग झांकी निकालकर भ्रमण करते हुए जगह-जगह लकड़ी तथा तलवार बाजी का करतब दिखाया। करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय ग्राम स्थित संत रविदास मंदिर प्रांगण में रविदास की मूर्ति का माल्यार्पण किया गया। बाद में झांकी निकाली गई। कामूपुर, मोरा, पतार, असावर, उतरांव, बेनीपुर सहित अनेक गांवों में रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई । देवकली संवाददाता के अनुसार आस पास क्षेत्रों मे संत रविदास जयंती समारोह मनाया गया। पियरी बाजार से शोभायात्रा पियरी, देवकली, पहाङपुर, बासूचक, रामपुर माझां, जेवल, धरवां, देवचंदपुर होते हुए पियरी पहुंची। पिपरही, सम्मनपुर, कुर्बानसराय में युवा नेता रजनीश कुशवाहा ने फीता काट कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। इसके अलावा देवकली, सईचना, देवचंदपुर, भितरी, धुवार्जुन, महीचा, मुड़ियार, बासूचक, रामपुर माझां, पहाङपुर, सोरी, धरवां, देवचंदपुर, नारी पंचदेवरा आदि स्थानों पर जयंती समारोह मनाया गया। मरदह संवाददाता के अनुसार मंदिर परिसर से रविदास, माता कर्मा, भारत माता, श्रवण कुमार सहित दर्जनों रूपों में झांकी बनाकर प्रभात फेरी निकाली गई जो बस स्टैंड से बाजार होते हुए नोनरा गांव तक गई। वह पुन: मंदिर परिसर में पहुंच कर समाप्त हुई। इस झांकी में कोदई, पंडिता, छोटका मरदह, कंसहरी, नरवर, महेंगवा, गोविन्दपुर, दिवानपट्टी गांव सहित स्थानीय नव युवक अंबेडकर संघ की विभिन्न प्रकार की झांकियां शामिल रही। इस मौके अंबेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष मुन्ना राम, बिटू सिंह, योगेन्द्र राम,ओमप्रकाश राम, हरगुन राम, मूरत राम, चंद्रिका सिंह, चंद्रभान यादव, राजकुमार यादव, बलराम राम,संजय प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।
मुहम्मदाबाद । संत रविदास जयंती के अवसर पर नगर में भटठी मुहल्ला, जफरपुरा एवं दाउदपुर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा हाटा रोड, यूसुफपुर बाजार, फाटक, इलाहाबाद बैंक रोड, तहसील तिराहा होते हुए अपने-अपने स्थापना स्थलों पर जाकर समाप्त हुई जहां रात में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा में ज्ञानी राम, सहादुर भारती, राजीव भारती, छोटेलाल, जयप्रकाश, लालबहादुर राम, सतेंद्र राम, भोला राम, रामपाल, रंजय कुमार सागर, सितारा देवी, विनोद राम आदि शामिल रहे।