फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व न्यायालयों का बहिष्कार जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं एसडीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का सभी राजस्व न्यायालयों का बहिष्कार बुधवार को जारी रहा। वरिष्ठ अधिवक्ता काशीनाथ यादव एवं शिवदान तिवारी के प्रकरण को उपजिलाधिकारी द्वारा सुलझाने के बजाए और उलझा देने आदि कार्य से अधिवक्ता नाराज चल रहे हैं।
विज्ञापन

बीते नौ सितंबर से मुहम्मदाबाद तहसील के सभी राजस्व न्यायालयों का बहिष्कार कर रहे हैं। पिछले सप्ताह वरिष्ठ भाजपा नेता विजयशंकर राय की मध्यस्थता में उपजिलाधिकारी एवं अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई। इसमें उपजिलाधिकारी द्वारा दो दिन में मामले को हल कर देने के आश्वासन के बाद सात जनवरी से अधिवक्ता हड़ताल वापस लेने पर राजी हो गये थे। इसी बीच उपजिलाधिकारी के निर्देश पर नोनहरा पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता नाथू सिंह यादव से दुर्व्यवहार एवं अपमानित करने की घटना से विवाद नहीं सुलझ सका और अधिवक्ताओं ने अपना आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। अधिवक्ताओं की लगातार चार माह से चल रही हड़ताल से वादकारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। राजस्व न्यायालयों में चार माह से न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप पड़ा है। रेवेन्यू बार के अध्यक्ष दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी से तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने एवं उपजिलाधिकारी का स्थानांतरण करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें