फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर, धारा 377 और हिंदुत्व के मुद्दों से हटी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा बताए कि महाराजा सुहेलदेव राजभर हैं या पासी। कैबिनेट मंत्री ने सवाल किया कि सुहेलदेव के नाम पर डाक टिकट जारी करने के लिए प्रधानमंत्री को क्यों आना पड़ा ? इसका जवाब भाजपा को देना होगा। महाराजा सुहेलदेव के नाम पर डाक टिकट दिल्ली से भी जारी हो सकता था। भाजपा राम मंदिर के मुद्दे पर सिर्फ राजनीति कर रही है। शिवपाल यादव और राजा भइया भाजपा की बी टीम के नये सदस्य हैं। भाजपा सहयोगी दलों के साथ भेदभाव कर रही है।
विज्ञापन

ये बातें उन्होंने गुरुवार को कासिमाबाद चौराहा स्थित भाजपा कार्यकर्ता शिवजी गुप्ता के आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। कहा कि भाजपा की उत्पत्ति राम मंदिर, धारा 377 और हिंदुत्व मुद्दे से है, लेकिन आज भारी बहुमत के बाद भी भाजपा तीनों मुद्दों से हट गई है। आज वह सहयोगी दलों के साथ ही शह मात का खेल खेल रही है, अगर यही रवैया रहा तो एक-एक कर सभी सहयोगी दल अलग रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। भाजपा ओमप्रकाश राजभर का जितना विरोध करेगी, हम उतना ही आगे बढ़ेंगे। कहा कि जब तक समान शिक्षा लागू नहीं होगी तथा प्रदेश के स्कूलों में गरीब के बच्चों को बैठने के लिए कुर्सी मेज नहीं मिलेंगे, तबतक न्याय नहीं मिलेगा। भाजपा महिलाओं की सुरक्षा के लिए मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक के नाम पर राजनीति कर रही है। अगर महिलाओं की हितैषी केंद्र सरकार है तो लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण उपलब्ध कराए। कहा कि राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करने की प्रधानमंत्री बात कर रहे हैं और बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस राम मंदिर के नाम पर ढिंढोरा क्यों पीट रहे हैं? सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीति कर रही है। भाजपा असल मुद्दों से ध्यान भटकाने वाली राजनीति में मास्टर हो गई है। कहा कि आज तक हमें सरकार ने प्रदेश कार्यालय उपलब्ध नहीं कराया, जबकि हम सहयोगी हैं।
........
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र के विकास पर कहा कि हमने जितनी सड़कों का प्रस्ताव दिया है। प्रदेश सरकार ने उसको रोकने का काम किया है। फायर स्टेशन, डाक बंगला स्वीकृत होने के बाद भी नहीं बन रहे हैं। हमें इतनी खुशी है कि पूरे देश में इस समय जहूराबाद चर्चा का विषय बना हुआ है। सभी लोग पूछते हैं ओमप्रकाश राजभर कहां से निर्वाचित हैं तो लोग बताते हैं कि गाजीपुर जिले के जहूराबाद विधानसभा सीट से निर्वाचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें