गाजीपुर। रेलवे प्रशासन की ओर से 15159/ 15160 छपरा-दुर्ग- छपरा सारनाथ एक्सप्रेस के तीन रेक को अत्याधुनिक एलएचबी कोच के रेकों से परिवर्तित किए जाने का निर्णय लिया गया था। इसकी तिथियों में परिवर्तन किया गया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि गाड़ी के प्रथम रेक को एलएचबी कोचों से छपरा से आठ जनवरी तथा दुर्ग से नौ जनवरी से बदला जाएगा। इस गाड़ी के द्वितीय रेक को एलएचबी कोचों से छपरा से नौ जनवरी तथा दुर्ग से 10 जनवरी से बदला जाएगा। इस गाड़ी के तृतीय रेक को एलएचबी कोचों से छपरा से 10 जनवरी तथा दुर्ग से 11 जनवरी से बदला जाएगा। इसके बाद इस गाड़ी में जेनरेटर यान के दो, साधारण श्रेणी के तीन, शयनयान श्रेणी के 11, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का एक कोच सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।