फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से तीन झोपड़ी जली, गृहस्थी का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में शुक्रवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से तीन झोपड़ी जल कर राख हो गई। आग में गृहस्थी का सारा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

इलाके के कबीरपुर गांव निवासी रामनारायण यादव की झोपड़ी में शाम को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप घारण कर लिया। आग से बगल के लालू यादव और रामायन यादव की झोपड़ी भी धू-धू कर जलने लगी। आग की लपटें देख गांव के लोग दौड़ कर वहां पहुंचे और घंटों मेहनत के बाद आग पर किसी तरह से काबू पाया। आग में राम नारायण यादव झोपड़ी में रखा घर गृहस्थी समान चावल,गेहूं, जानवरों का उपला, बिस्तर, साड़ी, कपड़े जलकर राख हो गए। लपटों में एक बछड़ा और एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। बगल में स्थित लालू यादव कि झोपड़ी में लगी आग में गेहूं, चावल, भूसा सहित घर गृहस्थी का समान जल गया। रामायन यादव का भी चावल गेहूं, सहित घर गृहस्थी का समान जलकर राख हो गया तथा एक बछड़ा झुलस गया। घटना के समय परिसर खेतों में काम कर रहे थे। घटना की जानकारी होने पर राजस्व विभाग के कर्मचारी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें