फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियार के काटने से विवाहिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी एक विवाहिता को बीते दिनों सियार ने काट लिया था, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

मरदह गांव निवासी सुमंत गोड़ की पत्नी हेमवंती देवी (35) बीते 21 नवंबर को सिवान में स्थित खेत में चारा काटने के लिए गई थी। इस दौरान सियार ने उस पर हमला बोलकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। खेत में काम कर रहे अन्य लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी थी। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग आनन-फानन में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और इसके बाद जिला अस्पताल ले गए थे। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया था। बीएचयू में उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि ऐसी कोई घटना उसके संज्ञान में नहीं है और न ही किसी ने ऐसे किसी मामले की तहरीर ही दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें