गाजीपुर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के गाजीपुर शाखा की बैठक गुरुवार को राही होटल में हुई। इस दौरान क्षेत्र तथा खंड स्तर पर हो रहे अवर अभियंताओं के उत्पीड़न पर आक्रोश जताया गया। कई लोगों ने अपनी समस्याओं को रखते हुए उसके निराकरण की मांग की। इसके बाद सर्वसम्मति से जनपद स्तरीय पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष- संतोष मौर्या, सचिव- पंकज कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष- रवीन्द्र यादव, उपाध्यक्ष- दिलीप कुमार, प्रचार सचिव- रवि कुमार चौरसिया, वित्त सचिव- मिथलेश यादव, लेखा निरीक्षक- तपस कुमार, संगठन सचिव- रोहित कुमार को चुना गया। इसके लिए चुनाव अधिकारी क्षेत्रीय सचिव वाराणसी रत्नेश सेठ एवं प्रांतीय महासचिव मुरलीधर मौर्या को बनाया गया था। सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर प्रेमचंद्र अविनाश कुमार, जितेन्द्र गुप्ता, उपेन्द्र गुप्ता समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।