फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिट्टी और मिट्टी डालकर सड़क को किया दुरुस्त (खबर का असर)

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल। ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर सड़क खोद कर छोड़ने के चलते सुजानपुर गांव के पास सड़क धंस गई थी। इसे ‘अमर उजाला’ ने यह खबर 13 नवंबर को पेज संख्या तीन पर प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था। खबर के छपते ही निर्माण खंड के अधिकारियों की नींद टूट गई। गुरुवार को धंसी हुई सड़क एवं उसके किनारे गिट्टी एवं मिट्टी डालकर उसे पूरी तरह से दुरुस्त करा दिया गया। इसके चलते आम राहगीर एवं वाहन चालक राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

ताड़ीघाट-बारा मार्ग का निर्माण एवं मरम्मत का काम कार्यदायी संस्था की ओर से कराया जा रहा है। इस क्रम में कार्यदायी संस्था की तरफ से बीते दिनों सुहवल, सुजानपुर, कालूपुर, मेदिनीपुर गांव के पास सड़क खोद कर छोड़ दी गई थी। मार्ग संकरा होने एवं वाहनों के संचालन का दबाव होने के चलते सुजानपुर गांव के सामने उक्त मार्ग करीब दस फीट धंस गया था। इसके चलते आवागमन करने वाले लोगों को दुर्घटना की चिंता सता रही थी। इसको लेकर जिलाधिकारी के बालाजी की त्योरी चढ़ गई। इसके बाद विभागीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था हरकत में आ गई। धंसी हुई सड़क की मरम्मत का कार्य बीते गुरुवार को गिट्टी, मिट्टी डाल कर उसे दुरुस्त कर समतल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें