जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के दरौली मोड़ के पास शुक्रवार की शाम देर शाम साइकिल लेकर पैदल जा रहे एक महिला और पुरुष को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले आई। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
नगर के दुरहिया मुहल्ला निवास रामविलास यादव (50) मीरा देवी (45) के साथ साइकिल लेकर पैदल घर आ रहा था। शाम को करीब छह बजे जैसे ही दरौली मोड़ से एनएच 97 (24) पर दोनों पहुंचे, गाजीपुर से सैयदराजा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोतवाल हेमंत कुमार सिंह ने घायलों को ग्रामीणों की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए और उनके परिजनों को सूचना दिया। कुछ ही देर में परिवार के लोग भी पहुंच गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मीरा को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।