फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमित वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अपनी मांगों को लेकर संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी समन्वय समिति उत्तर प्रदेश ने विकास भवन परिसर में सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि प्राइमरी सहकारी समितियों के कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों की भांति राजकीय कोष से नियमित वेतन का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

कहा कि समितियों के वेतनमान एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों तथा सचिवों को उनके बकाया वेतन का भुगतान शीघ्र कराया जाए। कहा की मांग को लेकर एक नवंबर को विधानसभा का घेराव एवं प्रदर्शन करने के साथ ही समस्त पैक्स में संपूर्ण कार्य का बहिष्कार किया जाएगा। मांगें पूरी होने तक हम लोग आंदोलन से पीछे हटने वाले नहीं है। अंतिम दम तक हम अपनी लड़ाई लड़ेंगे। धरना-प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। इस अवसर पर अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, मंत्री मितेंद्रनाथ सिंह, अजय राय, अजय पांडेय, विनोद पांडेय, परमहंश, रामजन्म सिंह, रामविलास यादव, चंद्रबेली, त्रिभुवन यादव, मनीष सिंह, सदानंद यादव, रामविलास दुबे, रामविशाल दुबे, सरन सिंह, विजयबहादुर यादव, चंद्रकेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें