फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में मिली खामियों पर प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने सोमवार को मरदह विकासखंड क्षेत्र के कई परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान पाई गई खामियों पर चार प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि एक प्राथमिक विद्यालय पर दिन में साढ़े 12 बजे तक बच्चों की उपस्थिति नहीं ली गई थी। अध्यापक बाहर बैठे हुए थे। इसको गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने प्रधानाध्यापक का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसी जगह के उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति पंजिका न दिखाने पर प्रधानाध्यापक का वेतन रोकते हुए उनसे भी स्पष्टीकरण मांगा। बताया कि निरीक्षण के दौरान एक अन्य प्राथमिक विद्यालय में साफ-सफाई का अभाव था। महज 14 बच्चे उपस्थित थे। मध्याह्न भोजन मीनू के अनुसार नहीं बन रहा था। यहां भी स्पष्टीकरण मांगते हुए प्रधानाध्यापक का वेतन रोकने का निर्देश दिया। बीएसए ने बताया कि इसी जगह के उच्च प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण में बिना किसी सूचना के कई दिनों से अनुपस्थित चल रहे प्रधानाध्यापक का वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें