फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनीमिया से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल(गाजीपुर)। एनीमिया मुक्त किशोर जागरूकता अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रेवतीपुर स्थित नेहरू विद्यापीठ इंटर कॉलेज में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ रेवतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी-अधीक्षक डॉ. मनीष कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं को एनीमिया से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित 600 छात्र-छात्राओं को आयरन की गोलियों का वितरण करने के साथ ही उसका सेवन करने की विधि बताई। एनीमिया के बारे में वॉल पेंटिंग, हस्तकला आदि के जरिए संतोषजनक जवाब देने पर दस छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन के तौर पर प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया। बीपीएम बबिता सिंह ने कहा कि इसके प्रति जागरूकता जरूरी है। एनीमिया होने पर हमें तमाम तरह की बीमारियों से जूझना पड़ सकता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य गिरीश राय, आशुतोष सिंह, एपी पांडेय, हुलास यादव, आनंद कुमार, सुनील, आशुतोष पांडेय, सुनील कुशवाहा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें