गाजीपुर। जिलाधिकारी के बालाजी ने गंगा नदी पर निर्माणाधीन रेल कम रोड ब्रिज के लिए मेदिनीपुर, मारकंडेय मंदिर, सोनवल, सहदुल्लापुर ग्राम में अधिग्रहित की गई भूमि एवं एप्रोच मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां की आबादी एवं आवास तथा पुल के एक छोर से दूसरे छोर को कौन से गांव में उतरा जाएगा, पूछा। उन्होंने परियोजना निदेशक आरवीएनएल से नक्शा के माध्यम से पुल के मार्ग का मिलान कर जानकारी ली। हरे रंग से रंगे नक्शे के पार्ट में मुआवजा की रकम भेजे जाने संबंधी बात बतायी गई। परियोजना निदेशक द्वारा बताया कि सहदुल्लापुर में स्टेशन बनाया जाएगा तथा सोनवल में लेवल काशन रोड/यानि स्टेशन के लिए एप्रोच दिया जाएगा। वहां उपस्थित काश्तकारों, भूस्वामियों की मुआवजा की समस्या के समाधान के लिए आश्वस्त करते हुए कहा कि जिसका पैसा नहीं मिला है उसे मिल जाएगा। इस मौके पर उपजिलाधिकारी जमानिया विनय कुमार गुप्ता, आरवीएनएल के अधिकारी उपस्थित थे।