गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज (महिला प्रकोष्ठ) की तरफ से रविवार को रायगंज मुहल्ला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में कक्षा-6 से 10 तक की छात्राएं एवं ज्येष्ठ वर्ग में कक्षा-11 एवं इससे ऊपर की छात्राओं ने भाग लिया।
कनिष्ठ वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर रायगंज की सिमरन वर्मा, सिमरन बानो और मुशर्रफ जहां ने क्रमश: पहला, दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया। रामप्रसाद कुशवाहा इंटर कॉलेज छावनी लाइन की रितु कश्यप, कमला गर्ल्स इंटर कॉलेज रजदेपुर की नेहा रावत, सरस्वती विद्या मंदिर रायगंज की श्वेता मौर्या एवं कशिश तथा जेपीजे ज्ञानदीप अकादमी रुईमंडी की अंकिता प्रशंसित स्थान पर रहीं। ज्येष्ठ वर्ग में सत्यदेव डिग्री कॉलेज की अफरोज परवीन और निधि ने क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय तथा राजकीय महिला पीजी कॉलेज की शमीमा खातून एवं सत्यदेव डिग्री कॉलेज की रश्मि तिवारी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज की श्वेता अग्रवाल, अन्नपूर्णा श्रीवास्तव, सुमन, जेकेबी पब्लिक स्कूल की रिया गुप्ता, सत्यदेव डिग्री कॉलेज की जरीन फात्मा एवं कमला गर्ल्स इंटर कॉलेज की नाजिया बानो प्रशंसित स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल में डॉ. प्रियंका यादव, सोनी प्रसाद एवं आफरीन फात्मा सिद्दीकी रहीं। इस अवसर पर तृप्ति श्रीवास्तव, संगीता तिवारी, साधना अग्रवाल, वंदना राय, रागिनी तिवारी, नीलम यादव, डॉ. ऋचा राय, बिंदू, शाहीन परवीन आदि उपस्थित रहीं। अंत में प्रभारी उरूज फात्मा ने आभार व्यक्त किया।