फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर मुनीम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। नोनहरा थाना के रानीपुर डेरा गांव के पास हाईवे पर शुक्रवार की सुबह ट्रक से कुचलकर ईंट-भट्ठे के मुनीम की मौके पर मौत हो गई। घटना को अंजाम दे चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर काफी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। इसी बीच हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर गाजीपुर-मुहम्मदाबाद मार्ग पर जाम कर दिया। उधर, सड़क जाम की खबर पाकर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया तथा ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

रानीपुर डेरा निवासी मुनीम जयनारायण यादव (35) सुबह शौच करने जा रहा था। वह जैसे ही सड़क पार करने लगा इसी बीच जिला मुख्यालय से मुहम्मदाबाद की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शव सड़क पर रखकर एनएच जाम कर दिया। सुबह छह से सात बजे तक एक घंटे तक उक्त मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। इस दौरान जाम स्थल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। जाम के दौरान मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष नोनहरा इंद्रकांत मिश्र ने मृतक के परिवार वालों तथा ग्रामीणों को हर तरह की सहायता मुहैया कराने के लिए उच्चाधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया। साथ ही इस प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। तब जाकर एक घंटे बाद रास्ता जाम खत्म हुआ। एसओ ने बताया कि जयनारायण रानीपुर डेरा गांव के रहने वाले थे और गांव के ही ईंट-भट्ठा संचालक शिवजी के भट्ठे पर मुनीम का काम करते थे। जयनारायण की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें