जंगीपुर(गाजीपुर)। क्षेत्र के नेवादा लावा स्थित एसएस पब्लिक स्कूल में मंगलवार को एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों की स्मरण शक्ति को आधुनिक एवं वैज्ञानिक तरीके से परिचित कराने के लिए अद्भुत स्मरण शक्ति के लिए लिमका बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज करा चुके मेमोरी मैन सुधीर धनयोग ने छात्रों को बताया कि कैसे बिना रटे, कैसे याद किया जाए। उन्होंने बताया कि जिस प्रकार हम लिखना, पढ़ना, बोलना सीखते हैं वैसे ही बिना रटे ही याद किया जा सकता है। उन्होंने छात्रों को सामान्य ज्ञान डिक्शनरी फार्मूला एवं लंबे उत्तर याद करने के बेहद अचूक टिप्स बताए, जिसे लेकर छात्र बेहद उत्साहित दिखे। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक रामप्रसाद गुप्ता, प्रधानाचार्य शशिंद्र कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।