सुहवल(गाजीपुर)। रेवतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को परिवार नियोजन से संबंधित गर्भ निरोधक गोली छाया और गर्भ निरोधक इंजेक्शन अंतरा का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मुकेश राय ने किया। इस दौरान कुल 24 लाभार्थियों को परिवार नियोजन से संबंधित गोली एवं इंजेक्शन दिया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख श्री राय ने कहा कि सरकार ने अधिक प्रजनन दर वाले जिलों में जन्मदर पर काबू करने के लिए यह अंतरा-छाया योजना शुरू की है। योजना के तहत महिलाओं को तीन माह में एक बार अंतरा नाम का इंजेक्शन लगाया जाना है। सप्ताह में एक बार खाने के लिए छाया नाम की टेबलेट दी जाएगी। केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डा. मनीष कुमार ने कहा कि इंजेक्शन और टेबलेट सामुदायिक चिकित्सालय पर उपलब्ध है। इस अवसर पर एपी पांडेय, बीपीएम बबिता सिंह, आशुतोष सिंह, वंदना यादव, बीना सिंह, रेनू यादव, विनय गुप्ता, सुनील कुशवाहा, आनंद कुमार, मनोज कुमार, जयशंकर राय, प्रदीप राय आदि उपस्थित थे।