फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालयों के गुणवता की जांच की

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिलाधिकारी के बालाजी ने जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय में सोमवार की सुबह स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत जिला सलाहकारों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें जिलाधिकारी के बाला जी ने क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत विकासखंड करंडा के कुसुमीकला ग्राम पंचायत का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन शौचालयों की गुणवत्ता की जांच की गई। जांच के बाद जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान तथा सचिव को अधिक संख्या में राज मिस्त्री को लगाकर कार्य को और गति प्रदान करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से बात करते हुए उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही साथ ग्रामीणों से प्लास्टिक के प्रयोग को बंद करने की अपील की। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे, सहायक विकास अधिकारी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें