फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलीकांड: दो नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहां (गाजीपुर)। बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के विवाद में बरेसर थाना के भूपतिपुर के गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर शनिवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर एक किशोर को घायल कर दिया। उसका उपचार वाराणसी ट्रामा सेंटर में चल रहा है। रविवार की रात एक बजे घायल के चचेरे भाई ने दो नामजद सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

बरेसर थाना के भूपतिपुर निवासी शमीम अंसारी के परिवार के एक पांच वर्षीय बालक को बाइक सवार एक युवक ने शुक्रवार को टक्कर मार दी थी, जिससे वह घायल हो गया था। शमीम के पुत्र साहिल (17) ने टक्कर मारने वाले बाइक सवार युवक को टोक दिया था। इस पर बाइक सवार युवक ने रिवाल्वर निकाल लिया था और फायर करने जा रहा था। शोर पर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े थे, जिससे बदमाश रिवाल्वर और बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। सूचना पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष बरेसर रामविराज सिंह पुलिस रिवाल्वर और बाइक कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गए थे। ईद के दिन शनिवार की रात साहिल भूपतिपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर रात में करीब साढ़े आठ बजे योगा कर रहा था। इस दौरान वहां पहुंचे दो बाइक सवार युवकों ने उसे तीन गोली मारकर फरार हो गए थे। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग उसे उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक ने बताया कि रविवार की रात घायल किशोर के भाई शोएब अंसारी की तहरीर पर ओमप्रकाश यादव और अजीत यादव सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही हमलावर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें