फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में किशोरी सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भांवरकोल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के बाहर स्थित गैस एजेंसी के पास वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना में किशोरी के दोनों पैर गंभीर रूप घायल हो गए। इसके साथ ही सजना गांव के सामने अनियंत्रित हो बाइक गिरने से पति-पत्नी घायल हो गए। आनन-फानन में ग्रामीण घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मुहम्मदाबाद लाए, जहां चिकित्सकों ने किशोरी सहित दो को इलाज के लिए वाराणसी भेज दिया।
विज्ञापन

नोनहरा थाने की रहने वाली काजल (15) स्थानीय क्षेत्र के मनिया गांव स्थित अपने ननिहाल आई थी। किशोरी साइकिल से जगहतपुर में चल रहे यज्ञ में शामिल होने गई थी। घर लौटते समय किशोरी जैसे ही मिर्जाबाद गांव के सामने गैस एजेंसी के पास पहुंची, पीछे से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से किशोरी गाजीपुर-भरौली मार्ग पर गिर गई। इसी बीच बस ने उसके दोनों पैर कुचल दिए। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन घायल को लेकर मुहम्मदाबाद सीएचसी ले गए, जहां से चिकित्सकों ने किशोरी को वाराणसी रेफर कर दिया। दूसरी घटना में मनिया गांव निवासी ध्रुव कुमार राय (48) अपनी पत्नी सावित्री (44) के साथ बाइक से घर जा रहे थे। संजना गांव के सामने एक नशेड़ी को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे पति-पत्नी गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी मुहम्मदाबाद लाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें