फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग आसन और योग शिविर का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। श्रीमती कृष्णा प्राकृतिक चिकित्सा योग एवं आयुर्वेद संस्थान केंद्रीय योग प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद आयुष मंत्रालय भारत द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 मई से 21 जून तक निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया है। इसका शुभारंभ सोमवार को सुक्ष्म अभ्यास एवं योग आसन के साथ हुआ।
विज्ञापन

शिविर के आरंभ में योगा आसन, प्राणायाम शितली प्राणायाम, अनुलोम विलोम, कपालभाति, भ्रामरी आदि का प्रदर्शन योग शिक्षक ज्ञानचंद्र यादव द्वारा कराया गया। इस अवसर पर यौगिक चिकित्सा पर प्रकाश डालते हुए संस्था के सचिव डा. शिवनाथ त्रिपाठी ने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक सामंजस्य स्थापित करता है। यह अधोचिकित्सा स्वास्थ्य उपयोगी साबित हो रहा है। बताया कि यह शिविर जिले के अन्य स्थानों पर भी आयोजित किया जाएगा। इस एक माह के शिविर में संस्था द्वारा लगभग सौ लोगों को योग प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है। शिविर में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. गिरिशचंद्र मौर्य, योग गुरु स्वामी शिवानंद, रामदरश राम, अखिलेश कुमार, लालमोहर, पद्मावती त्रिपाठी, उर्मिला, भुवाल यादव, घूमा सिंह, डा. सुशील कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें