फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर की टीम ने जीता खिताबी मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर (गाजीपुर)। क्षेत्र के मौरा गांव स्थित खेल मैदान पर चल रहे ताज एंड नवाज खान स्पोर्टिंग क्लब के तत्वाधान में सात दिवसीय जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच एसएस क्लब देवैथा एवं एमएस क्लब फत्तेपुर अटंवा के बीच शनिवार को खेला गया। फत्तेहपुर की टीम ने लगातार गोल दागकर तीन-दो फाइनल मैच जीत लिया। प्रतियोगिता के पहले हाफ में देवैथा की टीम ने फत्तेपुर के खिलाफ एक गोल दागा। फिर जबाब में फत्तेपुर ने एक गोल दाग कर खेल बराबर कर दिया। दूसरे हाफ में देवैथा ने एक गोल दागा। उसके बाद फत्तेपुर ने लगातार दो गोल दाग कर तीन- दो से खिताबी मुकाबला अपने नाम कर लिया। खेल में स्कोर की भूमिका अतिक ऊर्फ सिब्बू ने निभाई। रेफरी की भूमिका में कृपाशंकर राय रहे। कमेंटेटर की भूमिका में डॉ. महताब आलम ने निभाई। इस मौके पर धन्नू सिंह, शिवकुमार, अमित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें