फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ट्रकों की टूटी कमानी, सात घंटे जाम रहा राष्ट्रीय राजमार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल (गाजीपुर)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गाजीपुर-जमानिया- सैय्यदराजा मार्ग स्थित हमीद सेतु, कालूपुर-पठकनिया मोड़ और मेदनीपुर तिराहे के पास शुक्रवार की भोर एक गिट्टी और दो बालू लदे ट्रकों की कमानी टूट गई। इससे करीब सात घंटों तक राष्ट्रीय राजमार्ग जाम रहा। तीनों ट्रकों की कमानी बनने के बाद आवागमन सुचारु रुप से संचालित हो पाया। वाहनों के आवागमन संचालित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जमानिया से गाजीपुर की ओर गिट्टी लादकर जा रहा एक ट्रक सुबह करीब 4 बजे हमीद सेतु के पास बीचोबीच एक बड़े गड्ढे में फंस गया और उसकी कमानी टूट गई। इसके दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई। कुछ ही देर बाद जमानिया से गाजीपुर बालू लादकर जा रहे ट्रक की कमानी कालूपुर-पठकनिया मोड़ के पास गड्ढा में फंसकर टूट गई। इससे वाहन जहां के तहां थम गए। लेकिन छोटे वाहन किसी तरह से बाहर निकल रहे थे। एक घंटे बाद फिर जमानिया की ओर से गाजीपुर बालू लादकर जा रहे ट्रक की मेदनीपुर तिराहे के पास गड्ढे में फंसने से कमानी टूट गई। इससे आवागमन पूर्ण रुप से बाधित हो गया। देखते ही देखते राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जाम समाप्त कराने में लगी रही। लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह करीब 11 एक-एक करके ट्रकों की कमानी बनने के बाद आवागमन सुचारु हो पाया। आवागमन सुचारु होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें