जमानिया(गाजीपुर)। क्षेत्र के हेतिमपुर गांव स्थित एसएस देव पब्लिक स्कूल में शनिवार को मास्टर ताइक्वांडो क्लब के तत्वावधान में दो दिवसीय 6वीं ओपेन जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस खेल को हर व्यक्ति को सीखना चाहिए। इस खेल से आत्मरक्षा की जा सकती है। महिलाओं के लिए उन्होंने इस खेल को जरूरी बताया। इस प्रतियोगिता में जिले के मेघबरन सिंह ताइक्वांडो अकादमी करमपुर, श्री बेनी सिंह इंटर कालेज लच्छीपुर, मास्टर ताइक्वांडो क्लब जमानिया के अलावा 12 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। करमपुर के कोच अरबाज खान, मैनेजर अनिल यादव आदि ने छात्र-छात्राओं को ताइक्वांडो की बारीकी की जानकारी दी। इस मौके पर ताइक्वांडो एसोसिएशन गाजीपुर के अमित कुमार सिंह, स्कूल के प्रबंधक सुभाषचंद्र कुशवाहा, शुभमचंद्र कुशवाहा, विजय, कमला साहनी, शुभम मिश्र आदि उपस्थित थे।
...