फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर जल-जमाव होने से आवागमन में परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। रौजा त्रिमुहानी पर नाला जाम होने से पानी सड़क पर बह रहा है। पानी लगे रहने से आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के गुजरने से गंदे पानी का छींटा आवागमन करने वालों पर पड़ रहा है। पानी में बदबू आने से लोगों को संक्रामक बीमारियों का भय सताने लगा है।
विज्ञापन

शहर के रौजा स्थित त्रिमुहानी के पास मुहम्मदाबाद बस स्टैंड स्थित है। यहां सुबह से शाम तक निरंतर वाहनों का संचालन होता है। बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। होमियोपैथिक मे डिकल कालेज के पास त्रिमुहानी पर नाला जाम है। ऐसे में नाली का गंदा पानी सड़क पर लगा है। आधे से अधिक सड़क पर पानी फैला हुआ है। इससे आवागमन करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की वजह से पटरी के बजाय लोग बीच सड़क से आवागमन करने को विवश हैं। इससे हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। पानी के बीच तेज रफ्तार वाहनों के गुजरने से आवागमन करने वालों पर गंदे पानी का छींटा पड़ रहा है। इसे लेकर वाहन चालकों और राहगीरों में आए दिन किचकिच होती रहती है। पानी से बदलू आने से आस-पास के लोगों को संक्रामक बीमारियों का भय सता रहा है। महीनों से व्याप्त इस समस्या का समाधान तलाशने के लिए प्रधान भी गंभीर नहीं दिखाई दे रहे हैं। इससे लोगों में रोष गहराता जा रहा है। नागरिकों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या के समाधान की मांग की है, जिससे लोगों को राहत मिल सके।
इस बारे में सदर एसडीएम विनय कुमार का कहना है कि यदि रौजा त्रिमुहानी पर नाला जाम होने से सड़क पर पानी फैल रहा है तो मौका मुआयना किया जाएगा। संबंधित को निर्देश देकर जल्द से जल्द समस्या का समधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें