भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को भारद्वाज भवन में जनवादी कवि गोष्ठी और मुशायरा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कवियों ने तंगहाली, भ्रष्टाचार, बेबसी, भुखमरी, बदहाली के खिलाफ अपनी नज्म-शायरी एवं कविताएं प्रस्तुत कर समस्याओं की तरफ श्रोताओं को आकर्षित करने के लिए मजबूर कर दिया।
इस अवसर पर मिथिलेश गहमरी, बादशाह राही, विनय राय बबुरंग, रईस शहीदी, गोपाल गौरव, मनोज कुमार, अनिल अनिलाभ, हंटर गाजीपुरी, अख्तर कलीम, दामोदर दबंग, चंचल यूसुफपुरी, डा. राधेश्याम केसरी, आनंद कुशवाहा, आरके गौतम, मुमताज शाहिद, सैफ सलेमपुरी, कुमार प्रवीण, विमल कुमार एवं आलोक गोस्वामी ने अपनी धारदार रचनाएं पढ़ी। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ डा. आरके गौतम ने किया। इस अवसर पर अमेरिका सिंह यादव, राम शुक्ला आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कुमार प्रवीण तथा आभार डा. इकबाल अंसारी ने व्यक्त किया।