स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को चकशाह मुहम्मद उर्फ मलिकपुरा में स्वच्छता निगरानी समिति के सदस्यों ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान गांव की गलियों एवं नालियों की साफ-सफाई की।
ग्राम पंचायत की स्वच्छता निगरानी समिति के महिला एवं पुरुष सुबह पूरे गांव की गलियों एवं नालियों की सफाई में जुट गए। उनकी तरफ से यह कार्य घंटों चलता रहा। कूड़े को ठेलों पर लादकर गांव के बाहर ले जाकर फेंका गया तथा नालियों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। ग्राम प्रधान शशिकांत शर्मा उर्फ भुवंर ने गांव के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कहा कि गंदगी की वजह से अनेक प्रकार की बीमारियां फैलती हैं। गांव को स्वच्छ रखने से बीमारियों को रोका जा सकता है। साफ-सफाई करने वालों में देवेंद्र, राजनारायण, परमा, रश्मिकांत, मनोज, गुडडू, सोनू, आाश, मेराज, मोहन आदि सदस्य शामिल थे।